करनाल के 6 लोगों की एक्सीडेंट में मौत, अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे...कार की ट्रक के साथ हुई टक्कर

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2025 10:18 AM

six people from karnal died in an accident

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए

करनाल: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में हरियाणा में करनाल के रहने वाले 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पानीपत-खटीमा मार्ग पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसमें सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  

PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों में 4 व्यक्ति और 2 महिलाएं शामिल हैं। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करनाल के फरीदपुर गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की पिछले दिनों कैंसर से मौत हो गई थी। बुधवार सुबह महेंद्र की पत्नी, जीजा, उसकी 2 बहनें और एक बच्चा अर्टिगा कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। कार ड्राइवर चला रहा था। सुबह साढ़े 5 बजे के करीब खटीमा रोड पर उनकी कार सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई।  आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तितावी पुलिस को भी सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों को एक-एक कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।  

PunjabKesari

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मुजफ्फरनगर तितावी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!