'कांग्रेस कभी संगठन की तरफ ध्यान नहीं देती वह केवल पारिवारिक पार्टी है', राहुल गांधी के हरियाणा दौरे पर कृषि मंत्री का तंज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 02:42 PM

shyam singh rana attacks rahul gandhi on his haryana visit

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा संगठन विस्तार के दौरे को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की तरफ ध्यान नहीं देती वह केवल पारिवारिक पार्टी है।

करनाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हरियाणा संगठन विस्तार के दौरे को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की तरफ ध्यान नहीं देती वह केवल पारिवारिक पार्टी है। बिना संगठन के किसी पार्टी की जीत नहीं हो सकती, बिना संगठन के कोई चुनाव नहीं जीत सकता, यही कांग्रेस की हार का कारण है। अगर उनका ध्यान में बात आ गई तो अच्छी बात है।

राहुल गांधी ने अपने एक बयान में मध्य प्रदेश में कहा था कि ट्रंप ने उन्हें किया नरेंद्र में सिरेन्डर कर दिया फोन किया कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिनसे से लड़ाई है उन्हीं से तो लड़ना है। लड़ाई हमारी आतंकवादियों से है पाकिस्तान के लोगों से तो थी नहीं, हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों पर ही अटैक किया। लेकिन वहां की मिलिट्री ने आतंकवादियों का साथ नहीं देना चाहिए था, हमें एयरवेस पर अटैक करने पड़े। क्योंकि पाकिस्तान की आर्मी और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है। इसी कारण उसका यह भी है विदेश नीति पाकिस्तान की आर्मी के लोग बनाते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल बयान दिया था 3 घोड़े होते हैं एक लंगड़ा घोड़ा एक शादी वाला घोड़ा एक रफ्तार वाला घोड़ा, जिस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इतना ज्ञान की बात तो वहीं जानते हैं घोड़े तो रस के भी हैं रफ्तार के भी है। पहले महाराणा प्रताप जी का चेतक घोड़ा था। आज उसकी पूजा होती है। वह सब जानते हैं लड़ाई के घोड़े तो शूरवीर होते हैं शादी वाला घोड़ा तो सजावटी होता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!