सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 सेंटरों से 10 लड़कियों को पकड़ा(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Jan, 2020 02:25 PM

फतेहाबाद में स्पा व मसाज सेंटरों पर वेश्यावृति का कारोबार होने का भंडाफोड़ हुआ है। आईजी हिसार को मिली शिकायत के बाद फतेहाबाद की महिला थाना व सिटी थाना पुलिस ने इन सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के सिरसा रोड पर जिम्मी जिंदल अस्पताल के...

फतेहाबाद:  फतेहाबाद में स्पा व मसाज सेंटरों पर वेश्यावृति का कारोबार होने का भंडाफोड़ हुआ है। आईजी हिसार को मिली शिकायत के बाद फतेहाबाद की महिला थाना व सिटी थाना पुलिस ने इन सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के सिरसा रोड पर जिम्मी जिंदल अस्पताल के ऊपर भवन में चल रहे हेवन स्पा सेंटर व पालिका बाजार में अरोमा स्पा सेंटर पर छापे मारे। जहां पर वेश्यावृति का कारोबार होना पाया गया। पुलिस ने दोनों सेंटर संचालकों के अलावा 10 लड़कियों व एक अन्य लड़के को पकड़ा है।

सिरसा, लुधियाना, हिसार और पश्चिम बंगाल की हैं लड़कियां
फतेहाबाद शहर में विभिन्न जगहों पर स्पा व मसाज सेंटर चल रहे हैं। इस बीच आईजी हिसार को किसी ने शिकायत की कि इन सेंटरों पर मसाज की आड़ में वेश्यावृति का कारोबार किया जाता है। डीएसपी धर्मवीर पूनिया के नेतृत्व में सिटी पुलिस एसएचओ यादविंद्र सिंह व व महिला थाना पुलिस एसएचओ कविता सिहाग की टीमों ने मंगलवार शाम छापेमार कार्रवाई की। पुलिस फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची तो इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ। 

पुलिस ने शहर के सिरसा रोड पर जिम्मी जिंदल अस्पताल के ऊपर भवन में चल रहे हेवन स्पा सेंटर व पालिका बाजार में अरोमा स्पा सेंटर पर कार्रवाई। जहां से पुलिस ने हेवन सेंटर के संचालक हिसार निवासी अनिल कुमार के अलावा दो लड़कों व 7 लड़कियों को पकड़ा है वहीं अरोमा स्पा सेंटर पर संचालक सिरसा निवासी विकास के अलावा एक युवक और 3 लड़कियों को वहां से पकड़ा है।

पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियां हिसार, सिरसा, लुधियाना और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। संचालक इन्हें 10 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखते हैं और वेश्यावृति का काम भी करवाते हैं। मसाज की एवज में 800 रुपये से 1 हजार रुपये लेते थे और वेश्यावृति के लिए समय के हिसाब से पैसे वसूल करे जाते थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!