हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा भाग: सभी विधायकों को करवाने होंगे एंटीजन टेस्ट

Edited By Shivam, Updated: 21 Oct, 2020 12:19 AM

second part of haryana vidhan sabha monsoon session

हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी तथा विधायी कामकाज पूरा किया जाएगा। कोरोना के चलते सभी विधायकों व पत्रकारों को एंटीजन टेस्ट करवाने होंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा विधान सभा के मानसून सत्र का दूसरा भाग 5 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी तथा विधायी कामकाज पूरा किया जाएगा। कोरोना के चलते सभी विधायकों व पत्रकारों को एंटीजन टेस्ट करवाने होंगे। विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से 5 नवंबर से मानसून का दूसरा भाग शुरू करने की सूचना मिली है, इसलिए इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 26 अगस्त 2020 को शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और बड़ी संख्या में विधायक कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। देश और प्रदेश में कोरोना का खतरा चरम पर था। इसके चलते मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि अब कोरोना का खतरा कम होना शुरू हो गया है, लेकिन विधान सभा सत्र के दौरान पूरी तरह से सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी हिदायतों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

मानसून सत्र की कवरेज के लिए प्रेस गैलरी सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में रहेगी। सभी मीडिया कर्मी वहीं से मानसून सत्र को कवर करेंगे। विस अध्यक्ष ने बताया कि मानसून सत्र के भाग-2 में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा निवास के दोनों सभागार बुक करवाये जाएंगे तथा इस स्थान को सत्रावधि तक विधान सभा परिसर घोषित किया जाएगा। सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में उपलब्ध करवाई जाने वाली प्रत्येक सामग्री हरियाणा निवास में ही उपलब्ध होगी। 

इसके साथ ही मीडिया कर्मियों को सभी विजुअल्स उपलब्ध करवाने के लिए यहां बड़ी स्क्रीन भी स्थापित होगी। सत्र का प्रत्येक दृश्य मीडिया कर्मियों तक पहुंचाने के लिए तीन विशेष कैमरे सदन में लगाए जाएंगे। पत्रकारों तथा मीडिया कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी हरियाणा निवास में होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!