पराली न जलाने वाले किसानों को सरपंच सोमेश ने करवाई हवाई यात्रा

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2019 12:22 PM

sarpanch somesh made a trip to the farmers who did not burn stubble

चरखी दादरी जिले के घिकाड़ा गांव के सरपंच सोमेश ने पर्यावरण बचाने को पराली न जलाने वाले किसानों को हवाई यात्रा करवाई और उन्हें लेकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए।  यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को वह

भिवानी : चरखी दादरी जिले के घिकाड़ा गांव के सरपंच सोमेश ने पर्यावरण बचाने को पराली न जलाने वाले किसानों को हवाई यात्रा करवाई और उन्हें लेकर वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए।  यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को वह फिरोजपुर पहुंचे, जहां भारतीय सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्हें कमांडैंट नामीचन्द हुसैनीवाला स्थित भारत-पाक सीमा को दिखाने ले गए।

इस दौरान भारतीय सीमा सुरक्षाबल के अधिकारी आई.जी. महिपाल यादव ने बताया कि पराली जलने से सीमा पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में पैट्रोलिंग करने वाले जवानों को दिक्कत आती है।  मौके पर अधिकारी ने सरपंच के प्रयास की सराहना भी की। इसके बाद महिला एस.आई. प्रियंकन इस दल को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि स्थल पर लेकर गई, जहां किसानों ने पुष्पाॢपत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि सोमेश पराली न जलाने वाले 15 किसानों को अपने जेब खर्च पर हवाई यात्रा से अग्रोहा धाम, वैष्णो देवी के दर्शन करवाने का बीड़ा उठाया है।

30 अक्तूबर से शुरू हुई यह यात्रा 5 नवम्बर तक चलेगी। सरपंच के आग्रह पर इन किसानों ने पिछले साल धान की फसल की पराली जलाने की बजाय बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला में दान कर दी। उसके बाद सोमेश व किसान माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए। बाद 4 तारीख को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां रॉक गार्डन, सुखना लेक पर घूमे। अगले दिन सुबह चंडीगढ़ हवाई अड्डे से सभी किसान उड़ान भरकर दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद घर वापसी की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!