Edited By Yakeen Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 07:46 PM

रोहतक में एक बड़ा हादसा हो गया। मृतक दसवीं क्लास का छात्र था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने आया था। अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई। NDRF की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला।
रोहतक : रोहतक में एक बच्चे के तालाब में डूबने से मौत हो गई है। मृतक दसवीं क्लास का छात्र था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने आया था। अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई। NDRF की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। मृतक छात्र की पहचान 15 वर्षीय विजय नगर निवासी चिराग के रूप में हुई है।
ज्यादा गहराई में जाने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार मृतक चिराग बुधवार को झज्जर रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग के अंदर बने तालाब में अपने कई दोस्तों के साथ नहाने आया हुआ था। जैसे ही वह तालाब में उतरा तो वह गहराई में चला गया। ज्यादा गहराई होने की वजह से तालाब में डूब गया। दोस्त को डूबते देख घबराए दोस्तों ने घर की भाग गए। परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी देर बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक चिराग दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)