रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश जारी, पासपोर्ट भी होगा जब्त

Edited By Krishan Rana, Updated: 13 Mar, 2026 03:45 PM

rapper badshah faces further trouble as arrest warrant issued for failure to app

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मशहूर रैपर बादशाह के पेश न होने के

पानीपत (सचिन शर्मा) : मशहूर रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पानीपत में तय समय पर पेश न होने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि रैपर बादशाह को आयोग के सामने पेश होने के लिए समय दिया गया था, लेकिन वह तय समय पर उपस्थित नहीं हुए। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने कड़ा कदम उठाया है।

PunjabKesari

रेनू भाटिया ने बताया कि इस मामले में पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को बादशाह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश भर में नोटिस जारी कर दिया गया है कि जब तक वह आयोग के सामने पेश नहीं होते, तब तक हरियाणा में उनका कोई भी शो नहीं होने दिया जाएगा। महिला आयोग ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट जब्त करने की भी अपील की गई है, ताकि वह जांच से बचने के लिए विदेश न जा सकें।

रेनू भाटिया ने कहा कि इस मामले में उत्तराखंड महिला आयोग भी हरियाणा महिला आयोग का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रेनू भाटिया ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अब हरियाणा महिला आयोग प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और आयोग इस मामले में पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!