Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Nov, 2025 10:24 PM

पत्नी के साथ कहासुनी होने के बाद एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): पत्नी के साथ कहासुनी होने के बाद एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कैथल निवासी दीपक (24) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में रेपिडो का काम करता था और डीएलएफ फेज-3 के यू-ब्लॉक में पत्नी के साथ किराये पर रहता था। शनिवार की रात को वह पत्नी के साथ घूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और रविवार की सुबह दीपक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपक ने जिस लड़की दिव्या से शादी की है, वह आसाम की रहने वाली है और पिछले काफी समय से गुरुग्राम में रह रही है। दीपक की पत्नी दिव्या से पूछताछ में पता चला कि शादी से पहले वे दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। शादी के बाद भी दीपक किसी अन्य लड़की से बात करता था। जब वह अपने पति दीपक को टोकती थी तो वह कहासुनी करने लगता था। शनिवार की रात को भी दीपक के साथ इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जांच अधिकारी रजत ने बताया कि मृतक दीपक की पत्नी व उसके परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।