पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, चार माह की हुई गर्भवती, मामला दर्ज (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 16 Mar, 2019 07:21 PM

सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने व उसके चार माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर मामले का पता परिजनों को लगा। जिस पर किशोरी की दादी ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है, पुलिस ने मामला...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने व उसके चार माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर मामले का पता परिजनों को लगा। जिस पर किशोरी की दादी ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी साढ़े 16 वर्षीय पोती के साथ उनके पड़ोस में रहने वाले विपुल नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके चार माह की गर्भवती होने पर उसे पता लगा। महिला ने बताया कि उसकी पुत्रवधु उसके बेटे से तलाक लेकर चली गई थी। जिसके बाद से वह अपनी पोती का लालन पालन कर रही थी। 

उसने बताया कि उसकी पोती के हाव भाव में बदलाव के बाद जब उसने उससे पूछताछ की तो उसकी पोती ने रोते हुए उसे बताया कि पड़ोस में रहने वाले विपुल ने उनके घर में घुसकर उसके साथ अक्तूबर, 2018 में दुष्कर्म किया था। उसने उसे धमकी दी थी। जिसके चलते ही वह चुप रही। पोती के साथ हुए दुष्कर्म व उसके गर्भवती होने का पता लगने में बुजुर्ग ने मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर राई थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!