दरिंदगी की शिकार हुई मासूम बनी मां, जान से मारने की धमकी देकर पड़ोसी कर रहा था शोषण...ऐसे खुला था प्रेगनेंसी का राज

Edited By Isha, Updated: 10 Jun, 2026 09:30 AM

16 year old rape survivor gives birth to baby boy in panipat

: दुष्कर्म पीड़िता एक किशोरी ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। उसे सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला बाल कल्याण समिति की निगरानी में

पानीपत: दुष्कर्म पीड़िता एक किशोरी ने मंगलवार सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। उसे सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला बाल कल्याण समिति की निगरानी में यह प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। दोनों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष केदार दत्त कौशिक ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किशोरी को समिति की निगरानी में रखा गया था। यह मामला दिसंबर 2025 का है, जब पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सोलह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।

केदार दत्त कौशिक ने बताया कि आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद वह लगातार किशोरी का शोषण करता रहा। अप्रैल माह में किशोरी के पेट में दर्द होने पर जांच कराई गई, जिससे उसके गर्भवती होने का पता चला। 29 अप्रैल को तहसील कैंप थाने में एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार शाम को किशोरी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। वाल कल्याण समिति लगातार मां, बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। पीड़िता की मां ने 29 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि दिसंबर 2025 में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था। आरोपी ने किशोरी को धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया था। अप्रैल में गर्भावस्था का पता चलने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। संवाद

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!