रणदीप हुड्डा VIDEO में बोले- बाहर न लिकडियो,  हरियाणा पुलिस आल्या नै स्प्रै मारकै लट्ठ राख रखे...

Edited By Shivam, Updated: 27 Mar, 2020 04:36 PM

रोहतक जिले के बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 21 दिन के लॉकडाउन में स्पेशल हरियाणा वासियों के लिए मैसेज दिया है। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

रोहतक: रोहतक जिले के बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 21 दिन के लॉकडाउन में स्पेशल हरियाणा वासियों के लिए मैसेज दिया है। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की है। 

ये था वीडियो में संदेश-
हां भाई गाम आल्यो राम-राम। यो वीडियो स्पेशल मैं हरियाणा आल्या खातर बणाऊ सूं। भाई-बहन, ताऊ-काका सारे घरा रहो। यो प्रशासन की तरफ तै कफ्र्यू ना है, यो म्हारी सबकी भलाई के लिए है। दुनिया मैं म्हामारी फैली होई है। इब इसमैं के करोगे, सारा दिन घरा रहणा मुश्किल हो जै है। 

बड़े-बुढ्या तै गुजारिश है, थोड़े दिन तई ताश अर हुक्का छोड़ दो। थोड़ी सेहत भी सुधर जै गी, थोड़े फेफड़े फेरतै काम करण लाग जेंगे। जै बोर होंदे हो तो अपने पोता नै, बालका नै राग बताओ, रागणी बताओ, इसी चीज बताओ या तकनीक आण तै पहलै के होया करता, म्हारा कल्चर, म्हारी सभ्यता।
 

 

 

म्हारी लिपी कोन्या, किते ना किते म्हारी संस्कृति मरती जा है। यो 21 दिन का मौका है, एक दूसरे नै बात बताओ। अर बालको बड़े-बुढ्या की सुणो, उनतै सवाल पूछो, उनके वीडियो बनाओ, सोशल मीडिया पै डालो। कई काम हो सकै हैं। 

अर अपणी मां तै, भाभी तै उनकी तकलीफ पूछो। क्यूकर उनकी मदद कर सको हो। रांडे बणे मत हांडो, घर तै बाहर मत लिकड़ो। बस याहे गुजारिश है थारे भाई की एक बात सुण लो। अर जो घर तै बाहर लिकड़ोगे हरियाणा पुलिस आल्या नै स्प्रै मारकै लट्ठ राख रखे हैं, सीधा करदेगी। पर इसकी नौबत नी आणी चहिए। अपणे घरा रहो, घर की बात, अपनी सभ्यता-संस्कृति के बारे मैं सीखो। पर घरां रहो। राम-राम, जय हिंद। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!