राम रहीम की पत्नी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, जानिए क्या है मामला?

Edited By Naveen Dalal, Updated: 05 Aug, 2019 01:57 PM

ram rahim s wife filed a petition in the high court know what is the matter

साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल के लिए एक बार फिर पंजाब हरियाणा कोर्ट में याचिका लगाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम की पत्नी ने याचिका...

ब्यूरो: साध्वियों से दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल के लिए एक बार फिर पंजाब हरियाणा कोर्ट में याचिका लगाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार राम रहीम की पत्नी ने याचिका लगाई है कि उनकी मां तबीयत खराब है जिसके चलते उन्हें पैरोल दी जाए। वहीं हवाला दिया है कि राम रहीम के नहीं पहुंचे पर उनकी मां ने इलाज करवाने से मना कर दिया है। वहीं हाई कोर्ट ने रोहतक जेल अधीक्षक को आदेश दिया गया है कि 5 दिन में इस पर वह फैसला लेकर कोर्ट में रिपोर्ट पेश करें।

बता दें कि राम रहीम बलात्कार के दो मामलों और पत्रकार की हत्या के आरोप में दोषी करार दिया गया है। इस समय राम रहीम रोहतक के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले भी राम रहीम ने जेल प्रशासन से खेती करने के लिए 42 दिन की पैरोल मांगी थी, लेकिन बाद में उसने पैरोल याचिका वापस ले ली थी। साथ ही बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह बीते 24 महीने से सुनारिया जेल में बंद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!