ड्यूटी पर मौत का साया: अचानक उठा पेट दर्द और बुझ गया घर का चिराग... जानिए क्या है मामला

Edited By Isha, Updated: 10 Mar, 2026 04:05 PM

suddenly got stomach ache and the light of the house went out

फरीदाबाद स्थित स्टड्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फरीदाबाद(अनिल राठी):   फरीदाबाद स्थित स्टड्स कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कर्मचारी की मौत की खबर मिलते ही कंपनी के अन्य कर्मचारियों में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।उनका कहना है की मृतक को गेट पास नहीं दिया गया 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व कर्मचारियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे और पीड़ित पक्ष के बयान मिलेंगे, उसी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!