फरीदाबाद अग्निकांड मामला ; कर्मचारी संघ ने मृत फायरकर्मियों के लिए मुआवजे सहित रखी यह बड़ी मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन
Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Feb, 2026 04:19 PM

मुजेसर स्थित सेक्टर-24 वर्कशॉप में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में घायल 2 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों
फरीदाबाद (अनिल राठी) : मुजेसर स्थित सेक्टर-24 वर्कशॉप में 16 फरवरी को हुए भीषण अग्निकांड में घायल 2 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों रणवीर और भविचंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड और सफाई कर्मचरियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि दोनों कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए लोगों की जान बचाने का प्रयास किया और अपनी जान गंवा दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों को शहीद का दर्जा दिया जाए। संघ की ओर से मृतक कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 मार्च को जिले के सभी फायर स्टेशनों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और उसके बाद आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

फरीदाबाद में विभाग ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई, कई घरों और दुकानों को किया ध्वस्त

हरियाणा के स्कूलों में रील-मीम बनाने पर रोक, फरीदाबाद DEO की ओर से जारी किया गया लेटर...

फरीदाबाद में एक साथ 25 लोग हुए बीमार, इस वजह से बिगड़ी सभी की तबीयत...अस्पताल में कराए एडमिट

फरीदाबाद जिले में नकाबपोश युवकों के बीच पथराव, घटना CCTV में कैद

पुलिस पर चलाई गोली तो मिला करारा जवाब! फरीदाबाद का कुख्यात लुटेरा ढेर होते-होते बचा, अब सलाखों के...

रफ्तार का 'खूनी' शौक: फरीदाबाद में 24 साल के युवक की डिफेंडर बनी काल, डंपर से टकराकर उड़े परखच्चे

फरीदाबाद में देर रात आई बारात में खूनी संघर्ष, चले,लाठी-डंडे...गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

फरीदाबाद सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे के साथ अस्पताल से लौट रही थी घर, ट्रक ने मारी टक्कर

फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस गैंग का सदस्य काबू, पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान

स्कूली बच्चों के बीच खूनी रंजिश: फरीदाबाद के डबुआ में 3 युवकों को बेदर्दी से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार