पुलिस अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रोए बिट्टू बजरंगी, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Feb, 2026 02:38 PM

bittu bajrangi broke down in tears in front of police officers

फरीदाबाद- गौरक्षा दल से जुड़े बिट्टू बजरंगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है शादी मनाने गए बिट्टू बिना दुल्हन के वापस लौटे थे और ठगी का शिकार भी हो गए थे अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जब वह न्याय की गुहार लगने के लिए पुलिस कमिश्नर के...

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद- गौरक्षा दल से जुड़े बिट्टू बजरंगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में है शादी मनाने गए बिट्टू बिना दुल्हन के वापस लौटे थे और ठगी का शिकार भी हो गए थे अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जब वह न्याय की गुहार लगने के लिए पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे वहां बिट्टू बजरंगी फूट-फूट कर रोता हुआ दिखाई दिया जिसमें वह कह रहा है कि बच्चों के आगे सब कमजोर पड़ जाते हैं। 

थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि बिट्टू बजरंगी द्वारा 19 फरवरी को थाने में आकर विवाह के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज करवाने के लिए आए थे उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई थी और जांच शुरू कर दी गई थी। बिट्टू बजरंगी दोबारा आरोप लगाया गया है कि जो उन्होंने शिकायत के साथ एविडेंस के तौर पर फोटो और ऑडियो दी है तो उसमें से कोई भी फोटो और ऑडियो लीक नहीं हुई है। 

ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि बिट्टू बजरंगी द्वारा दो फोटो दी गई है उनमें से कोई भी फोटो वायरल नहीं है। सोशल मीडिया पर जो वायरल हो रहा है लड़की के साथ बैठे हुए की सिर्फ वह वायरल हो रहा है और उसकी कोई ऑडियो है जिसमें वह लड़की से बातचीत कर रहा है वह वायरल हुई है। हमारी तरफ से कोई भी ऐसी चीज वायरल नहीं है और ना ही एविडेंस बिट्टू बजरंगी द्वारा कोई ऑडियो दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस हॉस्पिटल का बिट्टू बजरंगी नाम लेकर बता रहे हैं कि वह हॉस्पिटल मेरा है, लेकिन वह हॉस्पिटल मेरा नहीं है वह हॉस्पिटल मेरे बच्चों का है और बच्चे परिवार से अलग रहते हैं। उस अस्पताल से मेरा कोई लेन देन नहीं है और बिट्टू बजरंगी द्वारा जो यह बताया जा रहा है कि उनका पड़ोसी उस अस्पताल में काम करता है तो वह वहां पर कोई काम नहीं करता। उसे काफी समय पहले निकाल दिया गया है। उन्हें जो शिकायत दी थी, उसे शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया है और थाने में बुलाया गया है। थाने में आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे आगे वैसी कार्रवाई करेंगे।

वहीं मंगलवार को बिट्टू बजरंगी अपने समर्थकों के साथ फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त ऑफिस में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया जिसमें अपने आप को ठगी का शिकार बताया और साथ ही पुलिस के द्वारा जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस दौरान बिट्टू बजरंगी पुलिस अधिकारियों के सामने रोते हुए भी दिखाई दिए और यह कहते नजर आए की परिवार के आगे सब बेबस हो जाते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!