Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2026 03:02 PM

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत जिला पुलिस करनाल की सी.आई.ए. असंध टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सी.आई.ए. असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।
करनाल : नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत जिला पुलिस करनाल की सी.आई.ए. असंध टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सी.आई.ए. असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।
एन. डी. पी. एस. अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सहायक उप-निरीक्षक खेमचंद की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने आरोपी संजय कुमार निवासी गांव गोंदर, करनाल को काबू किया। तलाशी दौरान आरोपी के घर व खेतों से उगाए 650 अफीम के पौधे बरामद किए गए जिनका कुल वजन 43 किलो 215 ग्राम पाया गया।
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना निसिंग, करनाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)