Rain Alert in Haryana: अभी नहीं जाएगी ठंड! आज फिर इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Mar, 2025 12:38 PM

rain again in haryana

हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। प्रदेश मेंआज फिर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में बारिश को लेकर बड़ी अपडेट आई है। प्रदेश मेंआज फिर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में बीते दिनों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था।   

PunjabKesari

मौसम विभाग का कहना है कि आज चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अम्बाला और कुरूक्षेत्र जिले में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

वहीं हरियाणा में आज का अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!