Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 06:13 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 जून को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बी के हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात की।
चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 जून को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बी के हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात की। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार जून को राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान को लेकर आ रहे हैं। 2025 में पूरे देश में कांग्रेस का संगठन बन जाएगा। संगठन की तरफ हमारा काफी ध्यान है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांधी परिवार का व्यक्ति पहली बार हमारे कार्यालय में आ रहा है। राहुल गांधी 4 जून को पहले सीनियर लीडर की मीटिंग लेंगे, जो संगठन से जुड़े हैं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान, कुमारी शैलजा, कैप्टन अजय यादव, रणदीप सुरजेवाला, चेतन चौहान, विनीत पूनियां इनके साथ बैठक करेंगे। AICC और तो और PCC के ऑब्जर्वर के साथ बैठक करेंगे।
हरिप्रसाद ने कहा कि 2025 संगठन का साल है। इस बार जो हम जिला अध्यक्ष बनाने उसने अलग तरीका अपनाया है, ऑब्जर्वर अलग-अलग जिलों में जाएंगे, जिसने कांग्रेस पार्टी में काम किया है काफी सालों तक वो अपनी जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर सकता है। उसके बाद सभी नामों को देखा जाएगा। नई जिला अध्यक्ष एक महीने के अंदर हरियाणा में बन जाएंगे। अगर कोई डिसिप्लिन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ पार्टी कार्रवाई करेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)