Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 3 नहीं बल्कि लगी थी 4 गोलियां....

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jul, 2025 06:16 PM

radhika yadav murder case big revelation in radhika yadav postmortem report

हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार को पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब राधिका यादव के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राधिका यादव को 4 गोलियां लगी थी।

डेस्कः हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गुरुवार को पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। 25 वर्षीय राधिका पर पिता ने पीछे से कई गोलियां चलाईं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वहीं, राधिका यादव के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राधिका यादव को 4 गोलियां लगी थी।

दूसरी ओर राधिका यादव की हत्या मामले में आज आरोपी पिता दीपक यादव को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधिका द्वारा टेनिस अकादमी चलाने को लेकर पिता और बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी में पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका की पीठ में तीन गोलियां दाग दीं।

घटना के बाद राधिका के चाचा कुलदीप यादव और चचेरे भाई उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल टीम, सीन ऑफ क्राइम यूनिट और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

बता दें कि राधिका यादव एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी थीं और हाल ही में उन्होंने अपने गांव वजीराबाद में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए टेनिस अकादमी शुरू की थी। लेकिन उनके पिता दीपक यादव को यह पसंद नहीं था और वे अकादमी चलाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पिता को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!