खेलो इंडिया यूथ गेम्स की प्रमोशन सेरेमनी आज, विशेष वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे मुख्यमंत्री

Edited By Vivek Rai, Updated: 10 May, 2022 09:57 AM

promotion ceremony of khelo india youth games today

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की प्रमोशन सेरेमनी आज, पंचकूला के सेक्टर 23-ए स्थित नॉर्थ कैंप विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

चंडीगढ़(धरणी): खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की प्रमोशन सेरेमनी आज, पंचकूला के सेक्टर 23-ए स्थित नॉर्थ कैंप विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एक विशेष वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वाहन प्रदेशभर में घुमकर युवाओं के बीच इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साह पैदा करेगा।

'धाकड़ ऑन व्हील्स' वाहन को झंडाी दिखाकर रवाना करेंगे मुख्यमंत्री

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए, 'धाकड़ ऑन व्हील्स' यानी एक ऐसा वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, राज्य का दौरा करेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए एक बड़ा खेल आयोजन है, इसलिए नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं के बीच इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों के माध्यम से जबरदस्त उत्साह पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री इस विशेष वाहन को आज झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस वाहन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों तक पहुंचना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आयोजन राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।  इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!