भाविका चोपड़ा और शगुन मेहरा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर गाढ़े सफलता के झंडे

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2026 07:24 PM

bhavika chopra and shagun mehra have achieved great success

चंडीगढ़ की भाविका चोपड़ा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के शगुन मेहरा ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग प्रतिष्ठित परीक्षा पास करते हुए अपने प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें भाविका चोपड़ा देश भर में 25वा स्थान और शगुन मेहरा 618 रैंक हासिल...

चंडीगढ़ॉ9चन्द्र शेखर धरणी):  चंडीगढ़ की भाविका चोपड़ा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के शगुन मेहरा ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग प्रतिष्ठित परीक्षा पास करते हुए अपने प्रदेश और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जिसमें भाविका चोपड़ा देश भर में 25वा स्थान और शगुन मेहरा 618 रैंक हासिल किया है।  

भाविका ने बताया कि अगर दृढ़ भाविका ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और आईएएस अधिकारी केशनी आनंद अरोड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने हर अवसर पर उनका मार्गदर्शन किया है। भाविका ने बताया कि अगर दृढ़ निश्चय हो तो हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।भाविका ने यूपीएससी में रह गए बच्चों को लेकर कहा कि निराश ना हुए दोबारा परिवर्तन करें।

वहीं दूसरी ओर शगुन मेहरा की सफलता पर परिजनों और सभी संबंधियों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। वे मौजूदा समय में अंबाला सिटी में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बीएससी कंप्यूटर साइंस पंजाब यूनिवर्सिटी से की थी उसके बाद मास्टर कंप्यूटर एप्लीकेशन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की है।

जबकि उनके पिता यशपाल मेहरा गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं जो कि हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। वहीं उनकी बड़ी बहन विदेश में सेटल है। वहीं छोटा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।

शगुन ने अपनी उपलब्धि पर माता-पिता और गुरुजनों का  आभार प्रकट करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। सभी युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी युवा को कभी सफलता न मिलने से हतोत्साहित नहीं होना चाहिए कोशिश करने वालों को एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!