Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2026 05:59 PM

हांसी के नजदीकी गांव सिंघवा राघो के एक होनहार युवक ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 826वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवक की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण उसे बधाई दे रहे हैं।
हांसी(संदीप सैनी): हांसी के नजदीकी गांव सिंघवा राघो के एक होनहार युवक ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 826वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवक की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण उसे बधाई दे रहे हैं।
सफल अभ्यर्थी अंकित का जन्म 7 अक्टूबर 1997 को हुआ था। उन्होंने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई कलायत से पूरी की। वर्तमान में वह वर्ष 2022 से रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं और इससे पहले हिसार कैंट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
परिवार की बात करें तो उनकी माता कमलेश देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता धीर सिंह हरियाणा पुलिस में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2021 में कैथल से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके बड़े भाई दीपक दिल्ली में इमिग्रेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि एक बहन ज्योति भी परिवार का हिस्सा हैं। वर्तमान में उनके माता-पिता दिल्ली में निवास कर रहे हैं।
यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने पर पूरे गांव और क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस उपलब्धि से गांव के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।