तेज रफ्तार का विरोध करने पर दो भाइयों ने खेला खूनी खेल, देखती रह गई पुलिस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Mar, 2026 05:12 PM

two beaten in dispute of speedy vehicle

फिरोजगांधी कॉलोनी में रफ़्तार का विरोध करने पर दो भाइयों ने मिलकर खूनी खेल खेला। आरोपियों ने ईंट मारकर एक युवक के चार दांत तोड़ दिए और उसकी नाक पर गंभीर चोट पहुंचाई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फिरोजगांधी कॉलोनी में रफ़्तार का विरोध करने पर दो भाइयों ने मिलकर खूनी खेल खेला। आरोपियों ने ईंट मारकर एक युवक के चार दांत तोड़ दिए और उसकी नाक पर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आई एक युवती भी इस हमले में घायल हो गई। पुलिस ने घायल की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी निवासी लक्ष्य एंग्रिश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की रात वह अपने दोस्त पंकज से मिलने फिरोजगांधी कॉलोनी गया था। उसी समय पंकज का भाई नवीन गली में आइसक्रीम लेने निकला। तभी पड़ोस में रहने वाले दो भाई अनुज और जतिन, तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आए। नवीन ने जब उन्हें सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दी, तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मार दिया।

 

नवीन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जब लक्ष्य और उसके दोस्त पुलिस को आरोपियों का घर दिखाने ले गए, तो आरोपी ने पुलिस के सामने ही आरोपी जतिन ने मकान की छत से ईंटों से हमला कर दिया। एक ईंट लक्ष्य के चेहरे पर लगी, जिससे उसकी नाक पर गहरा घाव हो गया और जबड़ा हिलने के कारण उसके चार दांत टूट गए। दोस्त की बहन पूजा जब बीच-बचाव करने आई, तो उस पर भी नुकीली चीज से हमला किया गया, जिससे उसके हाथ के अंगूठे पर छह टांके आए हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएग।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!