हरियाणा: पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की तैयारी

Edited By vinod kumar, Updated: 02 Jul, 2020 02:44 PM

preparation for giving 50 reservation to women in panchayati raj institutions

हरियाणा सरकार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गठबंधन दल सहमत हैं। बीते कल चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम ने यह विचार साझा किया। मीटिंग में मौजूद कई विधायकों ने भी इस पर अपनी सहमति...

डेस्क: हरियाणा सरकार पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए गठबंधन दल सहमत हैं। बीते कल चंडीगढ़ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम ने यह विचार साझा किया। मीटिंग में मौजूद कई विधायकों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है। 

प्रदेश में जिला परिषदों, ब्लाॅक समिति के अलावा ग्राम पंचायतों में सरंपचों व पंचों के चुनावों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण है। उपमुख्यंत्री सीएम दुष्यंत भी महिलाओं को 50% आरक्षण के लिए पंचायतों के अलावा बुद्धिजीवियों से सुझाव ले रहे हैं। 

इस बैठक में बरोदा विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि सिंतबर में पेपर आ सकते हैं। सभी विधायक तैयारी रखें। यानी बरोदा चुनाव सितंबर में हो सकता है। प्रत्याशी पर फैसला गठबंधन के नेता लेंगे। वहीं, नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कहा गया है कि नाम का ऐलान दिल्ली से पार्टी आलाकमान को करना है।

इसके साथ मंत्रिमंडल की आगामी बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 6 जुलाई को सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ में हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित सभा कक्ष में होगी। इसमें कैबिनेट कई मुख्य फैसले ले सकती है। पहले सभी बैठकें ऑनलाइन हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!