गर्भवती छात्रा का हाई रिस्क के चलते किया गर्भपात

Edited By Shivam, Updated: 15 Mar, 2019 03:22 PM

pregnant girl gets abortion due to high risk

गुरु अर्जुन नगर में एक नाबालिगा छात्रा साढ़े 4 माह की गर्भवती निकली। इसका पिता श्रमिक है। छात्रा कई दिनों से बीमार थी। परिवार उसे इधर-उधर दिखाता रहा, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो यहां से डाक्टरों ने...

यमुनानगर (सतीश): गुरु अर्जुन नगर में एक नाबालिगा छात्रा साढ़े 4 माह की गर्भवती निकली। इसका पिता श्रमिक है। छात्रा कई दिनों से बीमार थी। परिवार उसे इधर-उधर दिखाता रहा, लेकिन कोई आराम नहीं हुआ। सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो यहां से डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

डाक्टर्स के मुताबिक छात्रा 21 सप्ताह (साढ़े 4 माह) की गर्भवती है। पी.जी.आई. में डाक्टर्स के पैनल ने बच्चे का गर्भपात कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. कुलदीप सिंह ने चाइल्ड प्रोटैक्शन टीम को पत्र भी भेजा। अर्जुन नगर चौकी से भी पुलिसकर्मी विभाग के दफ्तर पहुंचे और इस केस की पूरी जानकारी दी। बाल कल्याण समिति की मैंबर अंजू वाजपेयी ने बताया कि छात्रा के बारे में जानकारी मिल गई है।

18 मार्च को यहां से काऊंसिङ्क्षलग सहित 4 सदस्यीय टीम चंडीगढ़ जाएगी। काऊंसिङ्क्षलग के बाद ही मामले का सही पता लग सकेगा। महिला थाना की ए.एस.आई. कमला ने बताया कि इस बारे कोई शिकायत नहीं आई, न ही किसी ने बयान दिया है। सी.डब्ल्यू.सी. को मामले से अवगत करवा दिया गया है। उनकी रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!