'मैं पुलिसवाला हूं, पैसे कैसे मांगे?'... आइसक्रीम के रुपये मांगने पर युवक को बंदूक की बट से पीटा

Edited By Harman, Updated: 01 May, 2026 06:46 PM

police personnel and colleagues beat him up for asking for money for ice cream

पलवल शहर में एक तथाकथित पुलिसकर्मी व उसके साथियों की गुंडागर्दी सामने आई है। पुलिसकर्मी की वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ अपनी गन से आइसक्रीम बेचने वाले को पीट रहा है। पुलिस कर्मी अपनी बंदूक की बट से युवक पर...

पलवल (दिनेश कुमार) : पलवल शहर में एक तथाकथित पुलिसकर्मी व उसके साथियों की गुंडागर्दी सामने आई है। पुलिसकर्मी की वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ अपनी गन से आइसक्रीम बेचने वाले को पीट रहा है। पुलिस कर्मी अपनी बंदूक की बट से युवक पर वार कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसों से पीट रहे हैं। विवाद पुलिसकर्मी से आइसक्रीम के रुपये मांगने को लेकर बताया जा रहा है। 

PunjabKesari

40 रुपये वाली आठ आइसक्रीम ले ली

बताया जा रहा है कि तथाकथित पुलिसकर्मी ने अपने सात साथियों के साथ आइसक्रीम खाई और पैसे मांगने पर युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई। जानकारी के अनुसार मूल रूप से यूपी का रहने वाला सोनू पलवल के नहर पार इलाके में रहता है। सोनू ने बताया कि वह अपने साइकिल से गांवों में जाकर आइसक्रीम बेचता है। बृहस्पतिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह आइसक्रीम बेचकर लौट रहा था। जब वह अलीगढ़ रोड पर बसंतगढ़ शराब ठेका के पास पहुंचा तो एक ईको में सवार आठ लोग आए और उससे सबसे महंगी आइसक्रीम मांगी। उसने 40 रुपये वाली आठ आइसक्रीम युवकों को दे दी। इससे पहले आरोपियों ने ठेके से शराब भी खरीदी थी।

आइसक्रीम के रुपये मांगने पर बंदूक की बट से पीटा  

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में एक युवक के पास बंदूक थी। जब उसने पैसे मांगे तो बंदूक वाले युवक ने कहा कि वह पुलिस वाला है, उससे पैसे मांगने की हिम्मत कैसे हुई। पीड़ित ने कहा कि वह गरीब आदमी है, कुछ रुपये तो देकर जाओ तो आरोपी भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिसकर्मी बताने वाले युवक ने उस पर गन की बट से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, परंतु इस दौरान की वीडियो लोगों द्वारा बना ली गई, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!