Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Apr, 2026 08:52 PM

शहर थाना अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर को दर्जनभर कार सवारों ने पत्नी की डिलीवरी कराने आए युवक पर
पलवल (दिनेश कुमार) : शहर थाना अंतर्गत जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार दोपहर को दर्जनभर कार सवारों ने पत्नी की डिलीवरी कराने आए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए गए। इस वारदात को बाद जिला नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार श्मशाबाद का रहने वाला विकास अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए बुधवार को अस्पताल आया था। दोपहर को जैसे ही विकास आपातकालीन विभाग के सामने पहुंचा, तभी दर्जनभर युवक कारों में सवार होकर आए। युवकों के हाथों में लाठी, डंडे थे। आरोपितों ने आते ही विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने ताबड़तोड़ वार कर विकास के हाथ-पैर तोड़ दिए।
इस वारदात के बाद जिला नागरिक अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। युवक को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपित आराम से मौके से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल युवक के पिता दिगंबर के अनुसार उसके बेटे विकास का कुछ दिन पहले मोहल्ले में ही शराब का ठेका चलाने वाले ठेकेदार से विवाद हो गया था। यह हमला साजिश के तहत तहकेदार ने ही कराया है। घायल युवक के पिता ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ़्तारी की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)