हथौड़े और लाठी डंडों से युवक के पैरों की तोड़ी थी हड्डी, फरीदाबाद पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाला बदमाशों का जुलूस

Edited By Harman, Updated: 30 Apr, 2026 02:15 PM

in faridabad police paraded the criminals in market after shaving their heads

हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने हथौड़े और लाठी डंडों से युवक के पैरों की हड्डी तोड़ने वाले बदमाशों की परेड निकाली है। 26 अप्रैल को गांव फतेहपुर बिल्लौच में चार बदमाशों ने एक युवक के पैरों पर हथौड़ों और लाठी डंडों से हमला किया था। वहीं इस...

फरीदाबाद ( अनिल राठी) : हरियाणा के फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने हथौड़े और लाठी डंडों से युवक के पैरों की हड्डी तोड़ने वाले बदमाशों की परेड निकाली है। 26 अप्रैल को गांव फतेहपुर बिल्लौच में चार बदमाशों ने एक युवक के पैरों पर हथौड़ों और लाठी डंडों से हमला किया था। वहीं इस हमले की वीडियो भी वायरल हुई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान निशान देही के लिए जिस जगह घटना को अंजाम दिया था, उसी जगह बदमाशों को ले जाया गया। जिसके बाद वहां ले जाकर पब्लिक के सामने सिर गंजा कर बदमाशों की परेड निकाली। 

पीड़ित युवक की रिश्ते में लगने वाली बहन पर गंदी नजर रखते थे। इनकी शिकायत करने से गुस्साए बदमाशों ने युवक के पैरों पर हमला किया था। पुलिस का दावा बाकी आरोपियों को भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!