पुलिस के खौफ को ठेंगा! मेन बाजार के शोरूम में 15 लाख की बड़ी चोरी, चोरों की शातिराना चाल से व्यापारी दंग

Edited By Isha, Updated: 03 Mar, 2026 03:14 PM

police fear defied a major theft of 1 5 million rupees from a main bazaar

हरियाणा के करनाल में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब शहर का सबसे व्यस्त 'मेन बाजार' भी सुरक्षित नहीं रहा। यहाँ चोरों ने एक साड़ी और लहंगे के शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए करीब 10 से 15 लाख

करनाल :  हरियाणा के करनाल में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब शहर का सबसे व्यस्त 'मेन बाजार' भी सुरक्षित नहीं रहा। यहाँ चोरों ने एक साड़ी और लहंगे के शोरूम को अपना निशाना बनाते हुए करीब 10 से 15 लाख रुपये के कीमती स्टॉक पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


हैरानी की बात यह है कि शोरूम में दो दिन पहले ही साड़ियों, लहंगों और सूटों का नया और भारी स्टॉक आया था। चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। तड़के जब चोर शोरूम पहुँचे, तो दुकान के बाहर एक बेसहारा व्यक्ति सो रहा था। चोरों ने पहले उसे वहाँ से हटाया और फिर इत्मीनान से ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए।

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले से बंद थे, लेकिन चोरों ने फिर भी सावधानी बरतते हुए कैमरों की तारों को काट दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। शोरूम मालिक के मुताबिक, चोरों ने चुन-चुनकर महंगे और भारी लहंगे, साड़ियाँ और सूट चोरी किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरी हुए सामान की कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच है। बाजार के बीचों-बीच इस तरह की चोरी होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

पुलिस और FSL की टीम मौके पर
वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीमें मौके पर पहुँचीं। फॉरेंसिक टीम ने शोरूम के अंदर से उंगलियों के निशान (Fingerprints) और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!