गुड़गांव में मुठभेड़ में ढेर हुआ बिहार का 2 लाख का इनामी बदमाश, कांस्टेबल घायल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Nov, 2024 09:55 AM

police encountered a bihar gangster in gurgaon

गुड़गांव के बार गुर्जर एरिया में आज सुबह हुई मुठभेड़ में गुड़गांव पुलिस ने बिहार के दो लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। एसटीएफ बिहार की संयुक्त टीम के साथ किए गए इस ऑपरेशन में बिहार पुलिस का कांस्टेबल भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के बार गुर्जर एरिया में आज सुबह हुई मुठभेड़ में गुड़गांव पुलिस ने बिहार के दो लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। एसटीएफ बिहार की संयुक्त टीम के साथ किए गए इस ऑपरेशन में बिहार पुलिस का कांस्टेबल भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बदमाश सरोज राय (26) पर बिहार में जनता दल यूनाइटेड की सीट से विधायक पर रंगदारी मांगने सहित 32 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस के मुताबिक, बिहार पुलिस एसटीएफ ने गुड़गांव पहुंचकर पुलिस को बताया कि बिहार का कुख्यात बदमाश सरोज राय अपने साथी के साथ गुड़गांव में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच रहा है। वह मेवात से गुड़गांव आएगा। इस सूचना पर पुलिस ने बार गुर्जर के पास नाकाबंदी कर दी। देर रात करीब ढाई बजे एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में एक गोली बिहार पुलिस के कांस्टेबल रत्न कुमार को लगी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली सरोज राय को लग गई जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की मानें तो मृतक पर बिहार में 32 से भी ज्यादा संगीन अपराधाें के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर दो लाख का इनाम था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!