नूंह के घुसपैठी गांव में मुठभेड़ का सच आया सामने, सोशल मीडिया पर माफी मांगने लगे लोग

Edited By Harman, Updated: 29 May, 2026 02:30 PM

the truth behind the encounter in nuh s  intruder village  comes to light

नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव घुसपैठी में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। जिस पर पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ गया और मामले को...

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव घुसपैठी में बुधवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। जिस पर पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे थे।

गौरतलब है कि तावडू उपमंडल के गांव घुसपैठी में बुधवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। जिसमें पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। 

पुलिस को सूचना मिली कि खरखड़ी निवासी वांछित बदमाश शाहिद उर्फ आडवाणी अपने साथी वारिस के साथ अवैध हथियारों से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव घुसबैठी की ओर आ रहे हैं।  पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक दोनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को "छुड़ाकर" ले गए। बुधवार रात घूसपैठी गांव के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और अपराधी तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तूल पकड़ गया और मामले को लेकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। लेकिन जब तक लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता थी, जैसे ही लोगों को इस पूरे मामले की सच्चाई का पता चला तो सोशल मीडिया पर माफी मांगने का सलसिला भी शुरू हो गया। वही अभी पुलिस इस पूरे मामले को लेकर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!