बाइक पर आए हथियार बंद बदमाशों ने लूटा मोबाइल, दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 May, 2026 09:16 PM

two miscreants arrested in case of loot

फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच ने बाइक पर सवार होकर हथियार के बल पर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट से पहले बिलासपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच ने बाइक पर सवार होकर हथियार के बल पर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लूट से पहले बिलासपुर क्षेत्र से बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 20 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना बिलासपुर में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 20 मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए पथरेड़ी तावडू रोड पर कंपनी की बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन लूटकर भाग गए। शिकायत पर थाना बिलासपुर में केस दर्ज किया गया। मामले में फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को तावडू बिलासपुर रोड पर पथरेड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपियों की पहचान शाहरुख, निवासी गांव निजामपुर जिला नूंह और गजेंद्र उर्फ गज्जू, निवासी गांव ऊंचपुर जिला कोटपूतली, राजस्थान के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कबाड़ी में मजदूरी का काम करते हैं। 19/20 मई की रात को इन्होंने बिलासपुर क्षेत्र से पहले एक बाइक चोरी की और उसके बाद हथियार के बल पर मोबाइल लूटा। शाहरुख पर चोरी के 2 केस रेवाड़ी और नूंह में दर्ज हैं। गजेंद्र पर एनडीपीएस एक्ट के तहत गुरुग्राम में केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ और बरामदगी के लिए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!