घरेलू नौकरानी ने एक दिन किया काम और लाखों रुपए और गहने लेकर हो गई फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 May, 2026 04:47 PM

domestic maid stolen cash and jewelry

सेक्टर-86 स्थित माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग सोसाइटी में घरेलू सहायिका द्वारा चोरी की गई। आरोपी महिला को 24 घंटे के काम पर रखा गया था, लेकिन वह महज एक दिन काम करने के बाद लाखों रुपये के सोने के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-86 स्थित माइक्रोटेक ग्रीनबर्ग सोसाइटी में घरेलू सहायिका द्वारा चोरी की गई। आरोपी महिला को 24 घंटे के काम पर रखा गया था, लेकिन वह महज एक दिन काम करने के बाद लाखों रुपये के सोने के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो गई।  थाना खेड़की दौला पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक अभिषेक शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला की पहचान कोमल देवी निवासी वाराणसी, यूपी के रूप में हुई है। कोमल ने नौकरी के अगले ही दिन काम छोड़ने की इच्छा जताई और सुबह घर से चली गई। उसके जाने के बाद जब परिवार ने अलमारी संभाली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर से करीब 44 ग्राम सोने के विभिन्न आभूषण (चूड़ी, नेकलेस, चेन, ब्रेसलेट आदि) और 25 हजार की नगदी गायब थी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!