गुड़गांव पुलिस की दिल्ली में रेड, पकड़ा गया एक और साइबर फ्रॉड का गैंग, बैटिंग ऐप से करते थे ठगी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2026 08:44 PM

gurgaon police raid in delhi and caught cyber fraud gang

गुड़गांव साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर बैटिंग ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी दिल्ली के एक फ्लैट में रहकर यह रैकेट चला रहे थे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर बैटिंग ऐप के जरिए लोगों से ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपी दिल्ली के एक फ्लैट में रहकर यह रैकेट चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 31 मोबाइल, 9 लैपटॉप, 43 सिम, 9 एटीएम कार्ड, 3 चेकबुक पासबुक व 3 स्वाइप मशीन बरामद की हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट के नेतृत्व में साइबर थाना मानेसर प्रबंधक निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए असालतपुर, जनकपुरी दिल्ली में रेड की, जहां पर ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित करने व साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार निवासी महारानी इन्कलेव,ओमविहार उतम नगर,दिल्ली, हर्ष निवासी बूडपुर बीजापुर जिला उतर पश्चिम दिल्ली, तनुज उर्फ नोनू निवासी शास्त्री नगर जिला उतर दिल्ली, शोएब निवासी जेजे कालोनी, दिल्ली, समरजीत निवासी विष्णु गार्डन,दिल्ली व निशान्त निवासी ओमविहार फेस-5 उतम नगर,दिल्ली के रूप में हुई है।

 

एसीपी ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस टीम को फ्लैट के अंदर उपरोक्त 6 युवक लैपटॉप व मोबाईल फोन पर कार्य करते हुए मिले। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर आरोपी निशांत अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाईन गेमिंग पैनल पर आईडी के माध्यम से कार्य करता था। ऑनलाइन गेम खिलाने के लिए ऐड चलाई जाती थी जब कोई कस्टमर गेम खेलने का इच्छुक होता तो गेमिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनाता था और गेम खेलने के लिए वेबसाइट पर दिए हुए QR कोड पर पेमेंट की जाती थी। आरोपियों द्वारा ऑनलाईन गेम खेलने वाले व्यक्तियों से QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त कर गेमिंग आईडी में प्वाईंट/कॉइन जोड़ने का कार्य किया जाता था। आरोपियों को इसके बदले सैलरी तथा कमीशन मिलता था।

 

इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड व QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे वे ऑनलाईन गेमिंग एवं वित्तीय लेनदेन संचालित करते थे तथा साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, 9 लैपटॉप, 9 एटीएम कार्ड, 43 सिम कार्ड, 3 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 3 स्वाईप मशीन बरामद की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से निशांत व शोएब को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से अन्य साथी आरोपियों व वित्तीय लेन देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!