पुलिस ने दो भाइयों को नशा तस्करी करते किया काबू, 50 ग्राम हेरोइन की बरामद

Edited By Naveen Dalal, Updated: 19 Jun, 2019 02:59 PM

police arrest two brothers in drug smuggling 50 gram heroin recovered

फतेहाबाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशा तस्करी करते हुए काबू किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने 50 ग्राम...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशा तस्करी करते हुए काबू किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी गांव माजरा की और बाइक पर नशे की सप्लाई कर रहे थे उस समय पुलिस की सीआईए टीम ने दोनों भाइयों को काबू किया। जिन पर मामला दर्ज करके आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

PunjabKesari, Police, Arrest, Brother, gram

कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए केस इंचार्ज हरदयाल सिंह ने बताया कि विकास अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस टीम को शक होने पर जब विकास की तलाशी ली गई तो मौके से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।  इंचार्ज ने बताया कि दोनों भाई नशे के आदी हैं और पंजाब के कई इलाकों में नशे की तस्करी करते हैं। पकड़ी गई हीरोइन को यह दोनों भाई दिल्ली से लेकर आए थे। पुलिस के द्वारा रिमांड के दौरान अन्य नशा सप्लाई को लेकर भी जानकारी जुटाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!