Edited By Krishan Rana, Updated: 21 Mar, 2026 04:40 PM

कुरुक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीला पदार्थ सहित 2 आरोपियों को
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीला पदार्थ रखने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से करीब 50 लाख का चूरापोस्त बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सैल के प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जलबेहडा के पास पहुंचकर नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को कैंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा कैंटर को रोककर चालक से नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सतपाल वासी फनार जिला चंबा हिमाचल प्रदेश व साथी क्लीनर ने जीतराम वासी बडन जिला सोलन बताया।
पुलिस ने शक के आधार पर जब कैंटर की तलाशी ली तो 6 किवंटल 92 किलो 907 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ थाना ईस्माइलाबाद में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)