पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी मोस्टवांटेड को किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 10 Dec, 2019 05:05 PM

police achieved huge success arrested most rewarded

सोनीपत पुलिस को एक बडी़ कामयाबी मिली है। जहां सोनीपत के आर्म्स एक्ट स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के मोस्टवांटेड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या, चैन स्नैचिंग और लूट के मामले दर्ज.......

सोनीपत (पवन राठी) : सोनीपत पुलिस को एक बडी़ कामयाबी मिली है। जहां सोनीपत के आर्म्स एक्ट स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के मोस्टवांटेड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या, चैन स्नैचिंग और लूट के मामले दर्ज है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि मोस्टवांटेड बदमाश मोनू निवासी गांव ललहेड़ी सोनीपत का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मोनू पर 21 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज है और वह कई महीने पहले दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ कर फरार हो गया था। फिलहाल सोनीपत पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।  

PunjabKesari

वहीं डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोनीपत से पुलिस ने 50 हजार के मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू दिल्ली पुलिस का मोस्टवांटेड था। इस पर हत्या प्रयास चैन स्नैचिंग, लूट और पुलिस पर फायरिंग करने के 18 से ज्यादा मामले दर्ज है। सभी मामलों में यह फरार चल रहा था और दिल्ली पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम रखा था। फिलहाल इसे कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!