Haryana: ये बनीं हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी मंजूरी

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2026 08:35 PM

pearl chaudhary becomes the new state president of haryana mahila congress

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा

नई दिल्ली(कमल कांसल): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पर्ल चौधरी की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्ति आज 22 फरवरी को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से की गई है।

PunjabKesari

प्रेस रिलीज के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्ल चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधीन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह कदम हरियाणा में कांग्रेस की महिला इकाई को मजबूत करने और संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पर्ल चौधरी पटौदी (SC) क्षेत्र से जुड़ीं हैं और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार रह चुकी हैं। वे वकील हैं और सामाजिक-राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं। 

PunjabKesari
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!