नागरिक अस्पतालों में PCV-वन इंजैक्शन खत्म, अभिभावक परेशान

Edited By Isha, Updated: 09 Jan, 2020 11:45 AM

pcv one injection over in civilian hospitals parents upset

एक तरफ सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं पूरे प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में डेढ़ माह के बच्चों के लिए वैक्सिन पहुंच खत्म हो चुकी है। गौर करने वाली बात.......

फतेहाबाद (मनोज) : एक तरफ सरकार लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं पूरे प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में डेढ़ माह के बच्चों के लिए वैक्सिन पहुंच खत्म हो चुकी है। गौर करने वाली बात है कि इस वैक्सिन को खत्म हुए 2 महीने से ऊपर हो चुके हैं। गौरतलब है कि बीमारियों से बचाव के लिए डेढ़ माह के बच्चे को पी.सी.वी.- वन इंजैक्शन लगाया जाता है। 

ऐसे में बच्चों को इंजैक्शन न लग पाने के कारण अभिभावक परेशान हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंजैक्शन न लगने वाले बच्चों के अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक वर्ष तक के बच्चे को यह इंजैक्शन लगाया जा सकता है और अगले सप्ताह ही प्रदेश के सभी नागरिक अस्पतालों में यह इंजैक्शन पहुंच जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!