अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह, अप्रवासी भारतीयों ने किया विश्व शांति के लिए सुंदरकांड पाठ

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Jul, 2026 07:05 PM

immense enthusiasm among citizens regarding the 250th anniversary of america s i

संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने पर अनेक भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित

वाशिंगटन (नरेंद्र जोशी) : संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने पर अनेक भव्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित हो रहे हैं। अमेरिका की स्वतंत्रता की 250 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन डी.सी. में भी भारतीय-अमरीकी समुदाय की ओर से एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। 

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर अप्रवासी भारतीयों में भी उत्साह रहा। विशेषकर दुर्गा मंदिर वर्जीनिया में अप्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा विश्व शांति, मानव कल्याण तथा भारत-अमेरिका की मित्रता और समृद्धि की कामना के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। 

कार्यक्रम के संयोजक गौरव त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन प्रतिवर्ष किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विदेशों में रह रहे भारतीयों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

PunjabKesari

मंदिर के पुजारी पंडित ओंकार शर्मा ने सुंदरकांड पाठ का विधिवत संचालन कराया तथा विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अवसर पर विकास, देवांग, ऋतु, प्रीति, प्रियंका, सुनीता, ऋषु, ईवा, अगु, सिया, ईशान और शेला सहित भारतीय समुदाय के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वाशिंगटन डी.सी. में भारतीय-अमरीकी समुदाय की ओर से एक भव्य समारोह में भारत और अमेरिका के मजबूत संबंधों, भारतीय-अमेरिकियों के योगदान तथा दोनों देशों की साझा लोकतांत्रिक परंपराओं को सम्मान दिया गया। समारोह में राजनयिकों, अमेरिकी सांसदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय दूतावास वाशिंगटन डी.सी. के राजदूत विनय क्वात्रा और सुश्री नमग्या सी. खम्पा (उप मिशन प्रमुख, भारतीय दूतावास वाशिंगटन डी.सी.) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

समारोह में अमेरिका के कई प्रमुख सांसदों और नेताओं की भागीदारी रही। राजा कृष्णमूर्ति अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य, इलिनॉय से सांसद रो खन्ना अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य, कैलिफोर्निया से सांसद थानेदार अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य, मिशिगन से सांसद स्टीव डेंस अमेरिकी सीनेट के सदस्य, मोंटाना से सीनेटर। समारोह में भारतीय मूल के कई प्रमुख विशेषज्ञ और सामुदायिक नेता भी शामिल हुए। .डा. विवेक लाल जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।

राज शाह पूर्व अमेरिकी प्रशासन अधिकारी, उत्तम ढिल्लों, पूर्व अमेरिकी प्रशासनिक अधिकारी, अशोक पिंटो पूर्व अमेरिकी अधिकारी, डा. दत्तात्रेयुडु नोरी प्रसिद्ध चिकित्सक और चिकित्सा विशेषज्ञ डा. अमित चक्रवर्ती भारतीय मूल के चिकित्सक नेता और चिकित्सा संगठन से जुड़े प्रतिनिधि। फाल्गुनी शाह ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका। 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत कार्यक्रमों और वक्ताओं के संबोधन के माध्यम से भारतीय विरासत और अमेरिका में भारतीय समुदाय की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, व्यापार, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्रों में अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती, दोनों देशों के बीच सहयोग और भारतीय मूल के लोगों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर भारत के हरियाणा राज्य से अमेरिका में स्थापित हो चुके अप्रवासी भारतीय भी मौजूद रहे जिन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!