पैसे के विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक तमाशबीन की गोली लगने से मौत...दूसरे के सिर को छू कर निकली बुलेट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Jul, 2024 04:06 PM

one killed in firing during a fight between two parties in palwal

सिटी थाना क्षेत्र पंचवटी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े में गोली चल गई। जिसमें एक युवकी मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, वहीं 2 लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक के सामने से चेहरे पर लगी गोली थी...

पलवल(गुरुदत्त शर्मा): सिटी थाना क्षेत्र पंचवटी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच आपसी झगड़े में गोली चल गई। जिसमें एक युवकी मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई, वहीं 2 लोग गोली लगने से गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक के सामने से चेहरे पर लगी गोली थी। एक घायल जिसके सिर में गोली लगी उसे जीएच पलवल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवल पंचवटी कॉलोनी में मोहल्ला निवासी हुकुम सिंह और उसके बेटों के द्वारा मकान बनाया जा रहा था। जिसमें विनोद नाम के युवक ने पत्थर का ठेका लेकर पत्थर लगाने का काम किया था। हिसाब को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद था, जिसके चलते रोहित अपने साथ कुछ युवकों को लेकर पंचवटी कॉलोनी पहुंचा और वहां पर उसने हुकुम के बेटे रवि को हिसाब करने के लिए बुलाया, लेकिन जैसे ही रवि और उसका भाई देवेंद्र निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो रोहित और उसके साथियों ने झगड़ा कर लिया।

PunjabKesari

इतने विनोद के साथियों ने रवि व उसके भाई पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक गोली रवि के सिर पर लगी और दूसरी गोली वहां खड़े होकर झगड़ा देख रहे व्यक्ति को लग गई। उक्त व्यक्ति को गोली सामने से चेहरे पर लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और मौत हो गई। मृतक की पहचान झांसी के ललित पुर निवासी रोहित के रूप में हुई है। जो पिछले 4 वर्ष से यहां पर मेहनत मजदूरी करते हुए अपने बच्चों को पल रहा था।

 मृतक का 4 साल का एक बच्चा बताया जा रहा है और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक लगे इस सदमें के कारण वह बेहोश पड़ी हुई है। जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृतक और घायलों को लाया गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!