Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Apr, 2025 05:48 PM

ड्यूटी से घर लौटे लौटे पति के सामने एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का प्रेमी था जिसे वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने काबू कर लिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): ड्यूटी से घर लौटे लौटे पति के सामने एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का प्रेमी था जिसे वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, कल गुड़गांव पुलिस को रेवाड़ी सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि नीलम नामक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इस पर बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर नीलम का पति मिला जिसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बिनौला गांव में रहता है। उसकी पत्नी नीलम का विनोद और सुधीर नामक दो व्यक्तियों से अवैध संबंध था। कल जब वह ड्यूटी के बाद घर पहुंचा तो विनोद उसके घर पर मौजूद था और उसका नीलम से सुधीर को लेकर झगड़ा हो रहा था। नीलम उसे कमरे से बाहर जाने के लिए कह रही थी। इसी दौरान विनोद ने कमरे में रखे सब्जी काटने के चाकू से नीलम के पेट और बाजू में चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद विनोद मौके से फरार हो गया जबकि व्यक्ति नीलम को लेकर रेवाड़ी सिविल अस्पताल पहुंचा। यहां से सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार को काबू कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।