एआई से महिला की फोटो मॉर्फ कर सोशल मीडिया पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Nov, 2025 08:50 PM

one arrested from assam in case of lady asi photo viral

साइबर क्राइम ईस्ट एरिया में एआई से महिला की फोटो मॉर्फ कर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुवाहाटी अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमान्ड पर लेने के बाद अदालत में पेश किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम ईस्ट एरिया में एआई से महिला की फोटो मॉर्फ कर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी को पुलिस ने असम से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गुवाहाटी अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमान्ड पर लेने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला को पहले से ही जानता था और परेशान करने पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


दरअसल, साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि किसी ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व विडियो पोस्ट किए हैं। महिला के फोटो एआई से अलग-अलग सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्मस पर शेयर किया गया है। जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 

मामले में एसीपी क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम ईस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार की टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गुवाहाटी (असम) से काबू कर लिया। जिसकी पहचान गुवाहाटी निवासी निलोय बनिक (33 वर्ष) के रुप में हुई। आरोपी को गुवाहाटी अदालत में पेश करके ट्रांजिट रिमान्ड पर लेने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

आरोपी से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला और वह एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी ने महिला को परेशान करने के लिए उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो ली थी। जिसे एआई के जरिए मार्फ करके न्यूड बना दिया गया। इसके बाद महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और मार्फ फोटो/वीडियो को पोस्ट कर दिया गया। आरोपी पहले भी महिला को इस तरह परेशान कर चुका है। जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने दोबारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!