गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता व उसके साथियों को अवैध हथियार मुहैया कराने का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Nov, 2025 10:29 PM

one arrested for providing weapon to tota gang

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता व उसके साथियों को अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-17 थाना पुलिस ने गैंगस्टर सुनील उर्फ तोता व उसके साथियों को अवैध हथियार मुहैया कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने बीती 2 नवंबर को सेक्टर-37, गुरुग्राम से अवैध हथियार सहित तीन आरोपियों को काबू किया था। जिनकी पहचान गांव धनवापुर निवासी सुनील उर्फ तोता (44 वर्ष), गुडग़ांव के लाखूबास निवासी संदीप (29 वर्ष) व रोहित उर्फ कलिया के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से दो अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस व एक कार बरामद कर इनके खिलाफ सेक्टर-10 थाना में केस दर्ज कर लिया था।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील उर्फ तोता एक आदतन अपराधी है जो संगठित होकर अवैध हथियार के बल पर मारपीट, लूटपाट इत्यादि अपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। बरामद किए गए अवैध हथियार आरोपी सुनील उर्फ तोता ने गुरुग्राम से ही अपने एक अन्य साथी से एक लाख रुपए में खरीदे थे तथा तोता ने ही यह अवैध हथियार उपरोक्त आरोपी संदीप व रोहित को उपलब्ध कराए थे। जिनसे वे लूटपाट करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपी सुनील उर्फ तोता पर हत्या करने, मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास, चोरी करने व शस्त्र अधिनयम के तहत कुल बीस केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हंै। जबकि आरोपी संदीप पर हत्या करने के तहत एक केस, धोखाधडी करने के तहत एक केस व शस्त्र अधिनियम के तहत दो केस गुरुग्राम में दर्ज हैं। आरोपी रोहित पर मारपीट करने के तहत एक केस महेंद्रगढ़ में हत्या करने के प्रयास के तहत एक केस, जान से मारने की धमकी देने के तहत एक केस, हत्या करने के तहत एक केस, मारपीट करने, धोखाधडी करने व शस्त्र अधिनियम के तहत पांच केस रेवाड़ी में पहले भी दर्ज है।

 

सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए केस में शामिल सुनील उर्फ तोता, संदीप, रोहित, विकाश अभिषेक व अजीत उर्फ जीतू सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद आरोपी सुनील उर्फ तोता व उसके साथियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी सेक्टर-09, गुरुग्राम से काबू कर लिया। जिसकी पहचान अजय उर्फ गणेश निवासी गांव बसई, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। आरोपी अजय पर उर्फ हत्या करने का प्रयास, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत छह केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!