सिधरावली व बोहराकलां में डीटीपी की भारी तोड़फोड़, अवैध कॉलोनियों को मिट्टी में मिलाया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Mar, 2026 08:41 PM

dtp demolished illegal colonies at sidhrawli and bohrakalan

बिलासपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधरावली व बोहरा कलां राजस्व क्षेत्र भारी तोड़फोड़ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में डीटीपी टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के अधिकारियों सहित बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

गुड़गांव,(ब्यूरो): बिलासपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधरावली व बोहरा कलां राजस्व क्षेत्र भारी तोड़फोड़ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में डीटीपी टाउन एंड कन्ट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के अधिकारियों सहित बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

तोड़फोड़ अभियान के दौरान पहली कार्रवाई सिधरावली गांव के राजस्व क्षेत्र के लगभग 2 एकड़ व 5 एकड़ के भूभाग में फैली 2 अनधिकृत कॉलोनियों पर की गई। जिसमें 17 डीपीसी, 2 चारदीवारी व एक निर्माणाधीन संरचना को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने पूरी कच्ची व पक्की सड़क को उखाड़ दी। देर तक चली इस कार्रवाई के बाद बोहरा कलां गांव के राजस्व क्षेत्र में लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्रफल वाली एक अनधिकृत कॉलोनी जिसकी 7 डीपीसी/चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा कालोनी से संपर्क करने वाली पूरी पक्की व कच्ची सड़क नेटवर्क को उखाड़ फेंका गया।

 

बताया गया है कि तोड़फोड़ के दौरान बडी संख्या में स्थानीय व दूर दराज के गांव के लोगों को भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। बावजूद इसके बडी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण किसी तरह का हो हंगामा नही हो सका। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही समस्या का निवारण नहीं हुआ तो आगें इससे भी बडी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!