Dog Aloka: कोलकाता से अमेरिका के बर्फीले रास्तों तक, 3700 K.M की पदयात्रा करने वाले डॉग 'आलोका' से मिलने उमड़े लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jun, 2026 10:11 AM

people gathered to meet aloka the dog who walked 3700 km

3700 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले डॉग आलोका से मिलने के लिए बुधवार को गुरुग्राम में बड़ी संख्या में पशु प्रेमी जुटे और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान आलोका के साथ कई युवतियां सैल्फी लेती नजर आईं।

गुरुग्राम : 3700 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले डॉग आलोका से मिलने के लिए बुधवार को गुरुग्राम में बड़ी संख्या में पशु प्रेमी जुटे और उसके साथ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान आलोका के साथ कई युवतियां सैल्फी लेती नजर आईं। आलोका हाल ही में दिल्ली में बौद्ध भिक्षुओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी मिला था। इससे पहले वह अमरीका में आयोजित' वॉक फॉर पीस' अभियान दौरान करीब 3700 किलोमीटर की पदयात्रा का हिस्सा रहा। यात्रा पूरी होने के बाद आलोका भारत पहुंचा। 

बौद्ध भिक्षु पन्नकारा ने बताया कि आलीका मूल रूप से कोलकाता की सड़कों पर घूमने वाला एक बेसहारा डॉग था। एक शांति यात्रा दौरान वह बौद्ध भिक्षुओं को मिला। इसके बाद वह विभिन्न देशों की शांति यात्राओं में शामिल होता रहा। मंगलवार शाम गुरुग्राम के एक होटल में आलोका से मिलने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

आलोका की यात्रा भारत से शुरू हुई थी और अब उसे दोबारा भारत लाया गया है। भारत आने से पहले आलोका अमरीका, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देशों में हजारों किलोमीटर की शांति यात्राओं में शामिल रहा। सोशल मीडिया पर भी आलोका की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। उसके इंस्टाग्राम अकाऊंट पर 4.8 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां उसकी यात्राओं और गतिविधियों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!