प्रयास बाल कुंज आश्रम के संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप(Video)

Edited By Shivam, Updated: 15 Jul, 2018 08:46 PM

निर्जन गांव में चल रहा प्रयास बाल कुंज नाम से एक आश्रम के संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक राममेहर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में जो लड़कियां अथवा बच्चे अनाथ...

जींद(विजेंदर): निर्जन गांव में चल रहा प्रयास बाल कुंज नाम से एक आश्रम के संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक राममेहर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में जो लड़कियां अथवा बच्चे अनाथ होते हैं या घर से भाग जाते हैं, उनको यहां पर रखा जाता है।

PunjabKesari

आश्रम के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि आश्रम संचालक लड़कियों के साथ मारपीट करता था और शराब का आदि सेवन भी करता था। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल करवाया गया है, जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आश्रम पर ताला लटका दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!