क्या सही साबित होगी  हरियाणा के 'बाबा वेंगा’ की भविष्यवाणी,  अब हरियाणा में आएगी आफत!

Edited By Isha, Updated: 02 Sep, 2025 10:59 AM

now there will be trouble in haryana

हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। एक सितंबर को कई जिलों में बारिश होगी। दो और तीन सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद होगी

डेस्क: हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। एक सितंबर को कई जिलों में बारिश होगी। दो और तीन सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद होगी। कुछ जिलों में जलभराव की समस्या हो सकती है। बारिश से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बारिश को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। 

लोगों के बीच वे अपने सटीक अंदाज़ों की वजह से उन्हें हरियाणा का 'बाबा वेंगा’ भी कहा जाता है। डॉ. खीचड़ के अनुसार, 1 सितंबर को हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का मानना है कि यह बरसात खरीफ फसलों और मिट्टी की नमी के लिए फायदेमंद साबित होगी।

बारिश से प्रदेश में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। यमुना नदी फरीदाबाद में और मारकंडा नदी कुरूक्षेत्र में उफान पर आ गई। कुरुक्षेत्र के कठवा गांव में पानी घुस गया है। कुल 7 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. खीचड़ ने बताया कि मानसून की ट्रफ उत्तर भारत की ओर बनी हुई है। इससे हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद होगी। हालांकि नरमा, कपास, ग्वार, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान हो सकता है। किसानों को खेतों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!