11 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मनोज के घर बजेगी शहनाई

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 09 Oct, 2018 10:33 AM

neha s life partner will become international boxer manoj

नवरात्रों में 11 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मनोज के घर शहनाई की गूंज उठने वाली है। बॉक्सर मनोज ने मथाना की नेहा को हमसफर बनाने का निर्णय लिया है। 11 अक्तूबर को गाजे-बाजे के साथ मनोज की ....

कैथल(महीपाल): नवरात्रों में 11 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर मनोज के घर शहनाई की गूंज उठने वाली है। बॉक्सर मनोज ने मथाना की रहने वाली नेहा को अपना हमसफर बनाने का निर्णय लिया है। 11 अक्तूबर को गाजे-बाजे के साथ मनोज की बारात लाडवा के आलीशान पैलेस के लिए रवाना होगी। 13 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के किंग्स्टन पैलेस में रिसैप्शन पार्टी होगी। रिसैप्शन पार्टी में कई हस्तियां व राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। जिसमें केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राजवर्धन सिंह राठौर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश खेलमंत्री अनिल विज, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा, मंत्री कृष्ण पंवार, वित्तमंत्री कै.अभिमन्यु, केंद्रीय खेल मंत्रालय की महानिदेशक नीलम कपूर, सांसद अनुराग ठाकुर।
PunjabKesari
पूर्व सांसद नवीन जिंदल, विधायक जयप्रकाश, विधायक कुलवंत बाजीगर, कर्ण सिंह दलाल, सुखबीर मांडी, गीता भुक्कल, बॉक्सर विजेंद्र कुमार, राज्यसभा सदस्या एवं पद्मश्री अवार्डी एम.सी. मैरीकॉम, अमित कुमार, अर्जुन अवार्डी सतीश यादव, पहलवान योगेश्वर दत्त, सुशील, मौसम खत्री, विनेश फौगाट, सुशील पहलवान, नीरज चोपड़ा, सांसद साम्बा जी राजे, विकास कृ ष्णन, पद्मश्री सतपाल पहलवान, कोच नियोसंट यागो और नामी हस्तियां बनेंगी। गौरतलब है कि नेहा के पिता पृथ्वी सिंह शूगर मिल करनाल से सेवानिवृत्त हैं। नेहा का भाई वीरेंद्र हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। 
PunjabKesari
बॉक्सर मनोज कुमार से विवाह के बंधन में बंधने वाली नेहा ग्राक ग्रैजुएशन और डी.एड. है। नेहा अध्यापन क्षेत्र में जाना चाहती हैं। मनोज की माता कमला देवी ने बताया कि नवरात्रों के पावन अवसर पर बहू का आगमन होगा। नेहा को वे बेटी की तरह रखेंगी। बहन पूनम ने बताया कि उसे भाई की घुड़चढ़ी में चावल की रस्म अदा करने का बेसब्री से इंतजार है।  खिलाड़ी कोच एवं बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि विवाह कार्यक्रम के अनुसार 11 को बारात रवाना होगी। वैवाहिक रस्मों का निर्वहन करते हुए 13 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र स्थित आवास पर विवाह पार्टी होगी।  
PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!