Edited By Harman, Updated: 10 Jul, 2026 02:15 PM

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमण्डल के धंतौड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से गम्भीर हादसा हो गया जिसने दो सगे भाइयों की जान चली गई जबकि परिवार का तीसरा सदस्य गंभीर है। वह जिंदगी तथा मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस बड़ी लापरवाही से इलाके के लोगो मे रोष है।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : कुरुक्षेत्र के शाहाबाद उपमण्डल के धंतौड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से गम्भीर हादसा हो गया जिसने दो सगे भाइयों की जान चली गई जबकि परिवार का तीसरा सदस्य गंभीर है। वह जिंदगी तथा मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस बड़ी लापरवाही से इलाके के लोगो मे रोष है।

करंट की ज़द में आने से दो सगे भाइयों बलविंदर और नाथी राम की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। वहीं इस हादसे में नाथी राम का बेटा नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि गांव की गली में घर के बाहर से 11000 वोल्टेज की लाइन जा रही थी और कई बार बिजली विभाग को सूचित भी किया।